Thursday, February 12, 2026
spot_img

14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया...

महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- पूरे प्रदेश मे चल रहे नारी सशक्तीकरण अभियान शक्ति दीदी को लेकर रामेश्वर इंटर कालेज मरकामऊ में उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा के द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
उपनिरीक्षक विष्णु शर्मा ने छात्राओं एव महिलाओ को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान एवं यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही सेवाओं के बारे में बताया। छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि उनके सबसे नजदीक माता-पिता होते हैं। हर बात अपनी माता, बड़ी बहन एवं स्कूल अध्यापिका से साझा करना चाहिए। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 181,  1090, 1098, 102 ,108 की जानकारी दी गई तथा महिला संबंधी अपराधों के बारे में बताया गया वर्तमान में चल रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षक बृजेश शुक्ला सहित विद्यालय स्टाफ व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular