Homeउत्तर प्रदेशमहिला सशक्तिकरण की मुहिम में महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

महिला सशक्तिकरण की मुहिम में महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – तहसील क्षेत्र निन्दूरा ब्लाक अंतर्गत के ग्राम अगसण्ड कुर्सी में महिला जागरूकता अभियान के तहत संगम गुलाबी गैंग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष राम देवी की अगुवाई में किया गया। जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह से अभियान चलाकर जिले के कई क्षेत्रों में संगम गुलाबी गैंग द्वारा बैठक कर महिलाओं को वृस्तित जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सशक्त बनाना है। जो अपने अधिकारों से अनभिज्ञ हैं। जो समाज की तरह तरह की प्रताड़ना झेल रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चले जागरूकता अभियान मे संगठन की सदस्यों ने जिला अधिकारी कार्यालय, सतरिख नाका, टेरा, कुर्सी, बहरौली, अनवारी आदि सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। विशेष रूप से अशिक्षित और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से संवाद कर उनको उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बुधवार बैठक के दौरान कई गांवों से आई हुई महिलाएं शामिल हुई। गुलाबी गैंग का ये अभियान निरंतर कई वर्षों से चला आ रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राम देवी, मण्डल अध्यक्ष शिल्पी रावत, जिला सचिव सीमा रावत, तहसील अध्यक्ष अनीता गौतम, ब्लाक अध्यक्ष मीना, निर्मला रावत, सुमन रावत, गीता रावत सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता सदस्या और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular