Homeउत्तर प्रदेशमाँ भगवती के भव्य जागरण का डॉ विवेक वर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित...

माँ भगवती के भव्य जागरण का डॉ विवेक वर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – चैत्र नवरात्रि की चतुर्थ नवरात्रि के मौके पर कस्बा मसौली स्थित बाबा भगवतदास कुटी हनुमान मंदिर पर श्री श्याम जागरण सेवा समिति एवं म्यूजिकल ग्रुप फहतेपुर के तत्वावधान में माँ भगवती का भव्य जागरण क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया। म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गणेश राधा कृष्ण श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमानजी माँ शेरावाली व शिव पार्वती की मनमोहक झाकियों का प्रदर्शन कर भक्तो का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा रामलालदास व वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डाॅ विवेक कुमार वर्मा ने  माँ का आवाहन व ज्योति प्रज्वलित कर की तथा पंडित रामकुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। तथा म्यूजिकल ग्रुप के आकाश तिवारी ने माँ का आह्णान किया माँ मेरी लाज रखना ओ मैया जी मेरी लाज रखना। हिमांशु पोखाल ने गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत करते हुए तुम्हे मनाते है गजानन, तुम्हे मनाते है गजानन कर दो बेडा पार आज हम तुम्हे मनाते है। शानू सोनी तूने मुझे बुलाया शेरवालिए मै आया मै आया शैरवाली, लेके पूजा की थाली ज्योति मन की जगा ली, तेरी आरती उतारू भोली माँ, शौरभ त्रिपाठी बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तो की लगी है कतार भवानी, बहराइच से आई सनातनी सिस्टर तनु अनु ने चलो बुलाया आया है ,माता ने बुलाया है । माँ मुरादे  पूरी करदे हलुआ बटूगी गाकर भक्तो को माँ की श्रद्धा में डुबो दिया। जागरण कार्यक्रम में एक बढकर एक सुन्दर सुन्दर माता की भेटे गाई गयी पूरी रात जागरण चलता रहा आखिर मे तारारानी की कथा व माँ की आरती के साथ चना हलुआ का प्रसाद वितरण किया गया।  इस मौके पर हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहित वर्मा, सचिव राहुल ठाकुर प्रेमनन्द वर्मा राजन सोनी, मनीष मलहौत्रा,  दीपक नाग सोनू जैन, डाॅ सुधाकर सोनी, रवि अवस्थी, पंडित राम लखन मिश्रा, पीड़ राहुल वर्मा, बसंतलाल सोनी, मनोज नाग, पंकज नाग सतीश सोनी डा0 सत्रोहन लाल, अनिल सैनी सहित भारी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular