फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र के गुठवनपुरवा गांव में एक युवक ने मां से हुई कहासुनी के बाद जहर खा लिया। शादी-ब्याह में खाना बनाने का काम करने वाले 23 वर्षीय संजय की हालत गंभीर हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब संजय की मां दयारानी ने मेंथा की सिंचाई में मदद मांगी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। नाराज संजय घर छोड़कर फतेहपुर चला गया। वहां पहुंचकर उसने पहले शराब का सेवन किया। फिर इसके बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया।कुछ ही समय में संजय की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत फतेहपुर पहुंचे और संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने से तुरंत उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया।
मां बेटे में कहा सुनी होने के बाद बेटे ने खाया जहर हालत गम्भीर
RELATED ARTICLES




