Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमाघ पूर्णिमा को कोटवाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भारी...

माघ पूर्णिमा को कोटवाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – कोटवाधाम में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर समर्थ जगजीवन दास साहब के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन और प्रसाद चढ़ाने के लिए कतारबद्ध हो गए।सीतापुर, गोंडा, बहराइच और अयोध्या सहित विभिन्न जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले अघहरण सरोवर में स्नान किया और फिर बड़े बाबा के दरबार का रुख किया। श्रद्धालुओं ने व्यवस्थित रूप से लाइन में लगकर बड़े बाबा की समाधि स्थल पर प्रसाद चढ़ाया और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने महंत निलेन्द्र बक्स दास के आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत निलेन्द्र बक्स दास ने बताया कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर कई जनपदों से श्रद्धालु बड़े बाबा के दरबार में अपनी मन्नतें मांगने आते हैं। जिन श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं, वे अपने परिवार के साथ पुनः दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पड़ोसन पुलिस को तैनात किया गया है, जो व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular