Homeउत्तर प्रदेशमानक के विपरीत कराया जा रहा क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग का...

मानक के विपरीत कराया जा रहा क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग का निर्माण

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – विकास खंड सिद्धौर के अंतर्गत मदारपुर रोशनजमा खां में क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग का निर्माण मानक के विपरीत कराया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी ठेकेदार ने सड़क बनाने में न तो गिट्टी डालकर कुटाई कराई और न ही टस्ट डाला। जानकारी अनुसार बालू डालकर ही लगभग 200 मीटर की इंटरलॉकिंग का निर्माण कर दिया गया। इतना ही नहीं इंटरलॉकिंग में लगाया गया बोर्ड पर क्षेत्र के बीडीसी का नाम भी दूसरे क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का लगा दिया गया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी पूजा गुप्ता का कहना है कि मदारपुर रोशन जमाखां में बनाई जा रही इंटरलॉकिंग के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। यदि मानक के विपरीत है। तो जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular