Homeउत्तर प्रदेशमार्ग पर कांटे बिछाकर दो बाईक सवार लोगो से 50 हजार की...

मार्ग पर कांटे बिछाकर दो बाईक सवार लोगो से 50 हजार की लूट, लुटेरों के जानलेवा हमले मे दोनो बाईक सवार जख्मीं

8 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – शुक्रवार की देर रात्रि करीब 9 बजे अज्ञात लुटेरों ने सुरसंडा पहलीपार मार्ग पर कांटे बिछाकर दो बाईक सवार लोगो पर जानलेवा हमला करते हुए 50 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गये। लूट के शिकार हुए युवक ने थाना मसौली मे तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम पहलीपार निवासी उमेश वर्मा पुत्र रामचंद्र जो शहर स्थित रोहन डायग्नोस्टिक सेंटर मे काम करता है शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे अपने चचेरे भाई राकेश वर्मा के साथ अपनी बाइक से घर लौट रहा था सुरसंडा रेलवे क्रासिंग पार कर पहलीपार गांव के बींच सड़क पर बीछे कांटे देखकर राकेश वर्मा बाईक से उतर कर कांटे हटाने लगा तभी तीन नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने इंट से हमलाकर उमेश वर्मा के पास मौजूद 50 हजार की नगदी छीन कर अयोध्या हाइवे की ओर फरार हो गये बदमाशों के हमले मे दोनो बाईक सवार घायल हो गये है। मसौली शनिवार को घायल अवस्था मे घटना की तहरीर देने आये उमेश वर्मा ने बताया कि घर मे भतीजा का मुंडन है इसलिए 50 हजार रुपये मालिक से एडवांस लिया था। उमेश एव राकेश ने बताया कि तीनो बदमाश चेहरा बंद किये हुए थे जिससे पहचान नही हो पायी है। प्रभारी निरीक्षक यसकान्त सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है जिसकी जाँच की जा रही हैं।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular