Homeउत्तर प्रदेश मालगाड़ी की टक्कर से बाइक के हुए परखचे

 मालगाड़ी की टक्कर से बाइक के हुए परखचे

7 / 100 SEO Score

भदैंया, सुल्तानपुर – पखरौली रेलवे स्टेशन की पूर्व दिशा में बुधवार दोपहर ओवर ब्रिज के पास बिना रास्ते के रेल ट्रैक पार कर रहे बाइक सवार युवक-युवती सामने से आ रही मालगाड़ी को देखकर भाग निकले। मालगाड़ी की चपेट में आते बाइक के परखचे उड़ गए। लोकाे पायलट की सूचना पर आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे युवक-युवती बाइक लेकर बिना किसी रास्ते के रेल ट्रैक पार कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने उन दोनों को रोका भी, लेकिन वह नहीं माने। तभी डाउन ट्रैक पर लखनऊ से वाराणसी जा रही मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी को देखकर युवक-युवती बाइक को ट्रैक पर छोड़कर भाग निकले। मालगाड़ी की टक्कर से बाइक करीब 20 मीटर दूर जा गिरी। बाइक का पंजीकरण शिवम के नाम से पता चला है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बाइक स्वामी के नाम रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular