Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री मंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचे...

मुख्यमंत्री मंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचे वायरल फीवर के रोगी


सतरिख, बाराबंकी- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरख में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सफल आयोजन हुआ। जिसमें सदी जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं बच्चों का टीकाकरण भी इस दौरान किया गया।
रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उपस्थित डाक्टर पूनम संचान ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया बताया कि मौसमी बदलाव के चलते सदी जुखाम के मामलो में वृद्धि हुई है। इसमें लापरवाही में रोग बढ़ सकता है। आरोग्य मेले में स्वास्थ्य की जांच कराने पहुंचे राकेश कुमार, मुकेश कुमार, रोहित कुमार आदि तमाम मरीजों ने तीन दिनो से लगातार बुखार आने की शिकायत की। प्राथमिक उपचार से राहत न मिलने पर उन्होने आरोग्य मेले में चिकित्सकों से सलाह ली। जांच में डाक्टरों ने उन्हें वायरल फीवर से ग्रसित होने की पुष्टि करते हुए दवाइयां देकर तीन दिन बाद पुनः जांच के लिए आने की सलाह भी दी। मेले में बच्चों का टीकाकरण भी किया गया जिसमें कई स्वास्थ्य कमियों ने अपनी सेवाएं दी इस अवसर पर डा सुरेन्द्र कमार डाक्टर प्रमोद कुमार डाक्टर नेहा नौबतलाल आदि स्वास्थ्य कमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular