Homeउत्तर प्रदेशमुर्गी फार्म का टीन शेड आंधी तूफान में गिरने से दबकर दो...

मुर्गी फार्म का टीन शेड आंधी तूफान में गिरने से दबकर दो बच्चों की मौत, एक जख्मीं भर्ती

6 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – तहसील रामसनेहीघाट में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी और बारिश के कारण एक मुर्गी फार्म का टीन शेड गिर गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना असन्द्रा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कचार मजरे हकामी के बाहर शाम करीब 5 बजे मुन्नालाल की 12 वर्षीय बेटी ज्योति अपने 11 वर्षीय भाई सौरभ, सुमित, शिवम (14 वर्षीय) पुत्र राजू यादव, एवं गांव के अन्य बच्चों के साथ पिपरमिंट लगा रही थी। साथ ही कुछ बच्चे बकरी भी चरा रहे थे। अचानक तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। बच्चे पास के बंद मुर्गी फार्म में शरण लेने चले गए। तेज हवा के कारण फार्म का टीन शेड गिर गया। इस हादसे में ज्योति और राजू यादव का 13 वर्षीय बेटा शिवम टीन शेड के नीचे दब गए। सौरभ और कुछ अन्य बच्चे बाहर निकल गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने तुरंत टीन शेड हटाया और सभी घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया।
 वहां डॉक्टर अनूप सैनी ने ज्योति (12) पुत्री मुन्ना लाल एवं शिवम (14) पुत्र राजू यादव को मृत पाया। वहीं सौरभ का इलाज जारी है। जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया परिजन दोनों बच्चों के शव को घर ले गए।
कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली तथा असंद्रा पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular