Homeउत्तर प्रदेशमुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला युवक का शव

मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला युवक का शव

7 / 100 SEO Score

गोसाईगंज, सुल्तानपुर – थाना क्षेत्र के इटकौली स्थित मुर्गी फार्म में युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक मुर्गी फार्म में काम करता था। फतेहपुर संगत गांव का राकेश कुमार पाल 22, इटकौली स्थित उजैर सिद्दीकी के मुर्गी फार्म पर काम करता था। बुधवार रात मुर्गी फार्म के टिन शेड में लगी पाइप के सहारे रस्सी के फंदे से उसका शव लटकता मिला। खेत की सिंचाई कर रहे किसानों की नजर मुर्गी फार्म पर गई, तो उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों ने फार्म संचालक उजैर सिद्दीकी को सूचना दी। फार्म संचालक ने घर वालों के साथ पुलिस को जानकारी दी। टांटिया नगर चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। युवक की मौत से पिता राम कुमार पाल और माता राम कुमारी का रोकर बुरा हाल है। चार भाइयों में राकेश तीसरे नंबर पर था। अन्य तीन भाई रमेश पाल, सुरेश और प्रवेश हैं। बहन बिंदू, सुमन की शादी हो गई है। मृतक अविवाहित था। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular