Homeउत्तर प्रदेशमेडिकल कॉलेज में बनेगा चौथा द्वार, मिलेगी राहत

मेडिकल कॉलेज में बनेगा चौथा द्वार, मिलेगी राहत

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर- मेडिकल कॉलेज में जाम की स्थिति से निपटने के लिए चौथा द्वार खोलने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।मेडिकल कॉलेज में आने-जाने के लिए तीन द्वार बनाए गए हैं। हालांकि, आवागमन एक गेट से ही हो रहा है। बिल्डिंग निर्माण के चलते अन्य दो द्वार उपयोग में नहीं हैं। जिससे दिनभर परिसर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला अस्पताल को अपग्रेड कर चिकित्सकीय विंग बनाया गया है। अस्पताल संचालित होने के चलते हमेशा वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। खासकर ओपीडी के समय तो लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। मेडिकल कॉलेज का मुख्य गेट सब्जीमंडी की ओर है। इसके इसी गेट से लोगों व वाहनों का आना-जाना है। सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि जाम में कभी-कभी एंबुलेंस भी फंस जाती है। गेट से अंदर इमरजेंसी तक पहुंचने में ही मरीज का गोल्डन पीरियड निकल जाता है। मरीज को बचाना मुश्किल होता है। जाम को खत्म करने के लिए चौथे गेट की जरूरत दिखाई पड़ रही है। प्रधानाचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में अभी काफी निर्माण बचा है। धीरे-धीरे सभी मूलभूत जरूरतों पर ध्यान दिया जा रहा है। जाम से निपटने के लिए चौथे गेट की जरूरत है, उसे बनवाया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular