Wednesday, February 11, 2026
spot_img

18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशमेले में खासी जुखाम बुखार के मरीजों की संख्या अधिक

मेले में खासी जुखाम बुखार के मरीजों की संख्या अधिक

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्रिलोकपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 80 मरीजों का इलाज किया गया है।
 तहसील रामनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का लोगो ने खूब लिया लाभ मेले एलोपैथ से लेकर आयुर्वेद के भी डाक्टरों ने इलाज किया वही डॉ सुनील कुमार ने बताया कि गर्मी के बीच एकदम से हुई बारिश के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। जिससे मेले में खासी जुखाम बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही है सभी मरीजों का इलाज कर दवाइयां दी गई है। वहीं मेले में दिखाने आए, अनीश बानो निवासी कुरथरा जो कि तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे। स्थानीय उपचार के बाद भी लाभ नहीं मिला था। डॉ सुनील कुमार ने इनकी खून की जांच कराते हुए दवाइयां दी व तीन दिन बाद फिर से दिखाने को कहा, वही शशि गुप्ता 52 साल निवासी त्रिलोकपुर को खासी जुखाम की दिक्कत थी। इन्हें भी डॉ ने देखकर दवाइयां दी।
इस मौके पर बच्चो का टीकाकरण भी किया गया मेले में डॉ गुलाब चंद्र, फार्मेसिस्ट शिवा जी, लैब टेक्नीशियन अंजू देवी, अन्य स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular