Homeउत्तर प्रदेशमैक्सकम्पनी के सीएमडी ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

मैक्सकम्पनी के सीएमडी ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी – खेल शारीरिक व्यायाम का साधन है । खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में निखार लाता है तथा ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओ में  निखार आता है। उक्त विचार प्यारेपुर सरैया क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फीता काटकर उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि मैक्स कम्पनी के सीएमडी अब्दुल खालिद ने कही। उन्होंने कहा कि क्रिकेट पूरी दुनिया में अंतराष्ट्रीय खेल के तौर पर खेला जाता हैं। ग्रामीण अंचलों में क्रिकेट के बेहतरीन प्रतिभाएं है जरूरत है उनमें निखार लाने की जिसके लिए सरकार को चाहिए कि गांव की इन प्रतिभाओ को संसाधन उपलब्ध कराकर अवसर देना चाहिए उन्होंने  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। टूनामेंट के उद्घाटन पर दो मैच खेले गए जिसमें पहला मैच सागर इन्सीट्यूट व मुस्काबाद के बीच खेला गया। मुस्काबाद टीम के कप्तान गणेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। मैदान में उतरी सागर इन्सीट्यूट की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट गवांकर 83 रन बनाये जिसके जवाब में मुस्काबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में ही  लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही। मुस्काबाद टीम के बल्लेबाज पंकज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दुसरा मैच जैदपुर व जलालपुर के बीच खेला गया। जिसमें जैदपुर के कप्तान  ने शीब्बू ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी जलालपुर की टीम ने 78 रन का स्कोर बनाया जिसके जवाब में जैदपुर की  टीम 42 रन बनाकर आलआउट हो गयी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्यारेपुर सरैया इन्दु कुमार यादव , अमीन सिकन्दर, रेहान अहमद, नूर अहमद, सहित सैकड़ों किक्रेट प्रेमी एवं किक्रेट कमेटी के सम्मानित सदस्य गण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular