सिद्धौर, बाराबंकी- मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़ंत में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरा गंभीर जख्मी युवक का इलाज चल रहा है।
सिद्धौर जैदपुर मार्ग पर भिटौरा चैराहे के निकट जैदपुर से अपने घर बाइक से दो युवक आ रहे थे,कि ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे तिलसिया निवासी सोनू आयु लगभग 32 वर्ष पुत्र बसंत विश्वकर्मा की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति हरीश कुमार वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय के यहां उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़ंत में एक युवक की मृत्यु
RELATED ARTICLES




