Homeउत्तर प्रदेशमोटरसाइकिल सवार तीन युवक को टैंकर ने मारी टक्कर दो की मौत...

मोटरसाइकिल सवार तीन युवक को टैंकर ने मारी टक्कर दो की मौत एक घायल’ एकलौते घर के नाबालिक चिराग बुझने पर गांव में कोहराम

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला चिक्सिालय रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर मजरे सादुल्लापुर निवासी राकेश चंद्र वर्मा का एकलौता पुत्र 15 वर्षीय प्रिंस वर्मा गांव के ही 16 वर्षीय अमित वर्मा पुत्र मनोज वर्मा तथा 18 वर्षीय बबुई पुत्र दिलीप कुमार वर्मा के साथ एक ही मोटरसाइकिल से शुक्रवार की शाम करीब 7रू30 बजे वीर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल में पेट्रोल लेने के लिए ये लोग मोहम्मदपुर कीरत स्थित एचपी पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर रॉन्ग साइड से मोहम्मदपुर चैराहे की ओर आ रहे थे। तभी उनके मोटरसाइकिल में अयोध्या की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल उसी में फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। इस घटना में प्रिंस तथा अमित के चिथड़े उड़ गए। जबकि बबुई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल अंकित त्रिपाठी कई पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षत विछत शवों को किसी प्रकार इकट्ठा कराकर पीएम के लिए भिजवाया। इस बीच करीब 1घंटे तक नेशनल  हाईवे राजमार्ग जाम रहा। घटना की सूचना पर क्षेत्र व गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए इसकी जानकारी होते ही भोजपुर गांव में कोहराम मच गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular