Homeउत्तर प्रदेशमोहनगंज पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चोरी के 04 मोबाइल फोन...

मोहनगंज पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चोरी के 04 मोबाइल फोन व 01 घरेलू गैस सिलेण्डर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

8 / 100 SEO Score

अमेठी – जनपद के मोहनगंज पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चोरी के 04 मोबाइल फोन व 01 घरेलू गैस सिलेण्डर के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार घटना का विवरण- दिनांक 08.02.2025 को वादी मुकदमा द्वारा मोहनगंज पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.02.2025 को उनके घर पर कार्यक्रम था जिसमें सम्मिलित होने के लिये रिश्तेदार आये थे । कार्यक्रम के बाद उसी रात प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदार बरामदे में सो रहे थे तभी अज्ञात चोर ने प्रार्थी व रिश्तेदारों के 04 एंड्रॉइड मोबाइल फोन व 01 घरेलू गैस सिलेण्डर चोरी कर लिया है । उक्त सूचना पर थाना मोहनगंज पर मु0अ0सं0 36/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । उ0नि0 हरिशंकर वर्मा थाना मोहनगंज मय हमराही थानाक्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रस्तामऊ रोड के किनारे दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं तथा वहीं पास के मैदान पर रखे पुआल के बीच में घरेलू गैस सिलेण्डर व मोबाइल रखे हुए हैं । उक्त सूचना पर उ0नि0 हरिशंकर वर्मा मय टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर वहां मौजूद 02 व्यक्तियों को पकड़ कर पूछताछ की गयी तो एक ने अपना नाम अक्षय सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी निवासी ग्राम फूला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र 24 वर्ष व दूसरे ने अपना नाम नितेश सिंह पुत्र अक्षयवर सिंह निवासी ग्राम कटोरवा मजरे फूला थाना मोहनगंज जनपद अमेठी उम्र 23 वर्ष बताया । तलाशी से अक्षय सोनी के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन व नितेश सिंह के कब्जे से 02 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए । बरामद मोबाइल फोन व पास में रखे गैस सिलेण्डर के संबंध में पूछने पर दोनों ने बताया कि दिनांक 5/6.02.2025 की रात्रि में ग्राम फूला से चोरी किया था । बरामद मोबाइल व गैस सिलेण्डर के साथ दोनों अभियुक्तों को मौके से ही समय करीब 02:24 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular