Homeउत्तर प्रदेशयुवक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

युवक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

अमेठी – साल के पहले दिन जगदीशपुर पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम संग 22 दिसंबर को महमदपुर गांव निवासी अनीत पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देसी तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं। जगदीशपुर के महमदपुर गांव निवासी अनीत सिंह पर 22 दिसंबर को घर के सामने स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। घायल के पिता तेज बहादुर ने पूरे शोहरत गांव निवासी युवराज सहित कुछ अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी ने 30 दिसंबर को 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस को दो आरोपियों के क्षेत्र से भागने की सूचना मिली। इसके बाद जगदीशपुर पुलिस, स्वाॅट व सर्विलांस टीम ने थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिंधियांवा प्रतीक्षालय में घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शोहरत सिंह का पुरवा गांव निवासी रवि पासी व जलालपुर निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होेंने अपने साथी लखन पंडित उर्फ केशव पंडित, युवराज सिंह, गगन मिश्रा, सर्वेश सिंह, सूरज मिश्रा के साथ मिलकर अनीत सिंह पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजकर बाकी आरापियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular