मसौली, बाराबंकी – सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झलिहा मे एक 29 वर्षीय युवती का घर के आँगन मे बने जिंगले मे संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे थाना क्षेत्र झलिहा निवासी कमला प्रसाद वर्मा की 29 वर्षीय अविवाहित पुत्री कामिनी देवी ने घर के आँगन मे बने जिंगले मे रस्सी से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव
RELATED ARTICLES




