Homeउत्तर प्रदेशयूको बैंक की तीसरी नई शाखा का हुआ उद्घाटन

यूको बैंक की तीसरी नई शाखा का हुआ उद्घाटन

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – यूको बैंक के 83 में स्थापना दिवस के अवसर पर शाखाओं का विस्तार करते हुये यूको बैंक ने प्रयागराज रोड पयागीपुर में अपनी तीसरी शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया । प्रयागराज रोड स्थित पयागीपुर यूको बैंक की तीसरी शाखा का उद्धघाटन करने बैंक के जोनल हेड अयोध्या अंचल प्रमुख मिलन दुबे का शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। अयोध्या अंचल प्रमुख मिलन दुबे ने कहा कि भारत जहां नारी सशक्तिकरण की तरफ बढ़ रहा है वही यूको बैंक की शाखा ने महिलाओं को निशुल्क खाता खोलने के लिए अपना आगे कदम बढ़ाया है। महिलाओं को बचत खाता,करंट खाता,डिपॉजिट खाता खोलने के साथ कुछ एकाउंट में एक करोड़ का मुफ्त इंश्योरेंस की भी सुविधा दी जा रही है। यहीं नहीं श्रीमती दुबे ने बताया कि अपने उपभोक्ताओं के लिए जो जीएसटी फाइल करते हैं खासकर वे अपनी मोबाइल से 10 मिनट के अंदर लोन प्राप्त कर सकता है । उन्होंने कहा कि यूको बैंक 6 जनवरी को ही बैंक का शुभारंभ किया था जिसके लिए आज हम यूको बैंक के फाउंडेशन दिवस के रूप में केक काटकर मना रहे है। इसी कड़ी में अंचल प्रमुख मिलन दूबे गनपतसहाय डिग्री कालेज स्थित परिसर में पौधरोपण भी कियाl

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular