Homeउत्तर प्रदेशयूपी रोडवेज की जनरथ बस का टोल प्लाजा पर अचानक ब्रेक फेल...

यूपी रोडवेज की जनरथ बस का टोल प्लाजा पर अचानक ब्रेक फेल हो गई, जिससे बस वगीं पलट गई

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – सरकारी जनरथ बस की ब्रेक फेल होने से बस असंतुलित होकर पलट गई। वहीं “जाको राखो सांईयों मार सके ना कोय” को चरितार्थ करती घटना में बस में सवार तमाम सवारियां आश्चर्यजनक रूप से बालबाल बच गए कुछ को मात्र मामूली चोटे मात्र आने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील क्षेत्र के नेशनल हाईवे अयोध्या लखनऊ अहमदपुर टोल प्लाजा के लेन नंबर 9 पर शुक्रवार सुबह 11 बजे अवध बस डिपो की जनरथ बस, जिसमें 25 सवारिंयों के सवार होने की जानकारी सामने आई है, का अचानक ब्रेक फेल हो गया और बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस चालक मनोज मिश्रा ने बताया कि ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हो गई। बस डिवाइडर से टकराई और टायर फटने के बाद पलट गई। हादसे में बस का लगभग 50 लीटर डीजल भी बह गया। बस परिचालक देवराज यादव के पेट और पैर में चोट आई हैं। उन्हें और अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया। घटनास्थल पर चौकी प्रभारी सौम्य जायसवाल, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, चिकित्सा अधीक्षक अमरेश कुमार वर्मा और डॉ रईस खान पहुंचे। इसके अलावा पुलिस बल, टोल प्लाजा के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular