Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार  में 15 दिंनों से  तड़प रहे गोवंश की हुई दर्दनाक...

योगी सरकार  में 15 दिंनों से  तड़प रहे गोवंश की हुई दर्दनाक मृत्यु

8 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – योगी राज में राजकीय पशु चिकित्सालय त्रिवेदीगंज की पशु चिकित्साधिकारी को तड़प तड़़प कर मर रहे गौ वंश का इलाज करने का समय नहीं है। 15दिनों से तड़प तड़प कर गौवंश की मृत्यु आज हो गयी अभी तक चिकित्सक को समय नहीं मिला। स्थितियों को सुनकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के द्वारा इलाज कराने की बात करती नजर आई, बाहर से दवा लिखती है डाक्टर ,का कहना है कि चिकत्सालय में कोई दवा नहीं हे सब जगह ताला लगा है मुझे कमजोर मत समझो मैं मैनपुरी की रहने वाली हूं।  गौशाला में मृत्यु जानवरों का पोस्टमार्टम तक नहीं करती। अंत में विवस होकर ग्राम प्रधान दूंदीपुर ,निहारिका वर्मा ग्राम प्रधान सोनिकपुर मंहेन्द्र पाल शाह सिंह(छोटक ऊ सिंह) ग्राम प्रधान सराय पांणडेय ने विवश होकर जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी को शिकायती पत्र देकर गौशाला की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने हसावापुर की पशुचिकित्साधिकारी को को गौशाला दूंदीपुर में तैनात कर दिया। पशु चिकित्सालय कबूलपुर की पशु चिकितसाधिकारी श्रीमती डा,शारिका सिंहं को गौशाला सराय पाण्डेय, सोनिकपुर का कार्य भार सौंप दिया। तीनों गौशालोंं से त्रिवेदीगंज की पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर इंदू बाला को कार्य मुक्त कर दिया। बताएं एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गौ वंश की सुरक्षा का संकल्प लेने की दुहाई दे रहे हैं तो उन्ही की सरकार में एक चिकित्सा अधिकारी महोदया मुख्यमंत्री के आदेशों पर भारी पड़ती नजर आ रही है यदि समय रहते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस भ्रष्ट चिकित्सा अधिकारी पर उचित कार्यवाही न की गई तो परिणाम ढाक के तीन पात साबित ह़ोगें। चिकित्सालय परिसर में चिकित्सा अधिकारी का आवास न होने के कारण के चिकित्सा अधिकारी शासनादेश के विरुद्ध आवास भत्ता आहारित कर स्यंम राजधानी लखनऊ में निवास करती है हफ्ते में दो-तीन दिन आकर कर अपनी पूरी उपस्थिति दर्ज कर राजधानी लखनऊ वापस लौट जाती हैं । जानकारी के अनुसार जिला अधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिफाठी ने त्वारित कार्यवाही  के अंतर्गत त्रिवेदीगंज की चिकित्साधिकारी इंदूबाला को तीनो गौशालाओं से कार्य मुक्त तो कर दिया है। परन्तु इसंसे त्रिवेदीगंज क्षेत्र के पशु पालकों की समस्या का समाधान तो नहीं होगा। जिसकी चर्चा क्षेत्रीय पशु पालकों में जोरों से है क्षेत्रीय पशु पालकों ने इस संबंध में समस्या के निदान को लेकर डीएम  शशांक त्रिपाठी ‌से मांग की है कि पशुधन जिला चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर डा,इन्दूबाला के विरूद्व जांचों उपरांत कृत कार्यवाही करने के साथ अवगत कराने का र्निदेश देने कृपा करें।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular