Homeउत्तर प्रदेशरंजिश में दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़ दुकान संचालक को पीटा

रंजिश में दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़ दुकान संचालक को पीटा

7 / 100 SEO Score

अमेठी – क्षेत्र के कटरा लालगंज में रंजिश में दबंगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान संचालक की पिटाई कर दी। दबंगों की गुंडई की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरीगंज थाना क्षेत्र के कटरा लालगंज वार्ड नबंर-24 निवासी ओम प्रकाश वर्मा रविवार को दुकान पर बैठे थे। इसी बीच कुछ लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते युवकों ने दुकान में तोड़फाेड़ शुरू कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दबंगों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दुकानदार की ओर से सिर्फ अभी मौखिक शिकायत की गई है। मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। जांच के बाद प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular