Homeउत्तर प्रदेशरंजिश में पिता-पुुत्र पर हमला, फायरिंग का आरोप

रंजिश में पिता-पुुत्र पर हमला, फायरिंग का आरोप

7 / 100 SEO Score

कादीपुर, सुल्तानपुर – कोतवाली क्षेत्र के कटसारी गांव में रविवार दोपहर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर असलहे के बट से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र पर असलहे से गोली चला दी। वह घायल हो गया। सीएचसी कादीपुर से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। गांव निवासी सत्येंद्र मिश्र (46) की पड़ोसी से रंजिश चल रही है। आरोप है कि रविवार दोपहर एक बजे उनके घर के पास फैली पाइप को हटाने को लेकर विपक्षी ने हमला कर दिया। हमलावर ने असलहे के बट से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे सत्येंद्र के पुत्र ऋतिक मिश्र (24) पर आरोपी ने असलहे से गोली चला दी। गोली ऋतिक के गाल के पास लग गई, वह जख्मी हो गए। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। घायल ऋतिक को सीएचसी कादीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर सुल्तानपुर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular