Homeउत्तर प्रदेशरणधीर सिंह सुमन बने आईएएल के राज्य सचिव, भूपिन्दर पाल सिंह बने...

रणधीर सिंह सुमन बने आईएएल के राज्य सचिव, भूपिन्दर पाल सिंह बने राज्य कार्यकारिणी सदस्य इडियन एसोसिएशन आफ लायर्स की राज्य कार्यकारिणी का हुआ गठन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – इडियन एसोसिएशन आफ लायर्स की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कांफ्रेंस गाजीपुर मे सम्पन्न हुई। काफ्रेंस के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति इलाहाबाद गोबिद माथुर थे। काफ्रेंस मे दिल्ली एंव पंजाब हाईकोर्ट के अधिवक्ता आर0एस चीमा, एसोसिएशन अध्यक्ष वाई0एस लोहित, दिल्ली स्टेट सचिव मनुमर्दल मुख्य रुप से उपस्थित रहे। काफ्रेंस मे जनपद से प्रतिभाग करने हेतु चार सदस्य अधिवक्ता सरदार भूपिन्दर पाल सिंह शैन्की, अभय प्रताप सिंह, श्याम सिंह, अलाउद्दीन पहंुचे। जंहा पर इडियन एसोसिएशन आॅफ लायर्स की राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष वाई0एस लोहित, उपाध्यक्ष शरद नन्दन ओझा, श्रीमती मंजू शास्त्री, राकेश राय, सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, महासचिव पद पर परमात्मा प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार, आयोजन सचिव पद पर अरुण कुमार सिंह, सचिव पद पर अम्बिका प्रसाद, निर्भय प्रताप सिंह, दीनानाथ त्रिपाठी व जनपद के तेज तर्रार अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन को राज्य सचिव पद पर चुना गया। इसी के साथ कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी मौर्या को चुना गया। तो वही राज्य की कार्यकारिणी सदस्यो के रुप मे सरदार भूपिन्दर पाल सिंह, हरि नारायण सिंह, नीतिश सिंह, सच्चिानन्द सिंह, प्रमोद कुमार साहनी, भारत सिंह पंकज, आलोकानन्द साहनी, देवेन्द्र दिवाकर, राजेशवर, अखण्ड़ प्रताप सिंह, योगेश चन्द्र, अवधेश कुमार सिंह, छाया गुप्ता, प्राजंल श्रीवास्तव, संजय सिंह, जितेन्द्र हरि पाण्ड़ेय, मुज्जिमिल, बामदेव मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा, नीरज यादव, जीनत शेख, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अरुण कुमार गौतम को चुना गया है।


7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular