Homeउत्तर प्रदेशराज्यमंत्री ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव का द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

राज्यमंत्री ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव का द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव धूमधाम से विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल व विशिष्ट अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र  शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्चना कर किया। गुरूवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र शुक्ल ने उद्घाटन से पूर्व आमंत्रितअतिथि बंधुओं व पत्रकार बंधुओं का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान करते हुए किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने वार्षिकोत्सव पर मुख्य बिंदु प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने विद्यालय की आख्या को प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह गान लघु नाटिका एकल गीत आदि प्रस्तुत कर छात्र छात्राओं ने खूब तालियां बटोरी। बताते चलें कि विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया जिसमें लोकगीत समूह गान अहिल्याबाई होल्कर लघु नाटिका हास्य नाटिका आदि कार्यक्रम की लोगों ने जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में विभाग संघचालक गंगा बख्श सिंह, अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञान प्रकाश यादव, अवधेश श्रीवास्तव, प्रबंधक राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, समिति के सदस्य लक्ष्मी शंकर गुप्त, वीरेंद्र प्रताप सिंह, बेद प्रकाश त्रिवेदी, जिला कार्यवाह संजय सिंह, कोतवाल ओपी तिवारी सहित तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular