Homeउत्तर प्रदेशरामनगर आ रहे हैं तो चैराहे पर पागल से रहे सावधान, बालिका...

रामनगर आ रहे हैं तो चैराहे पर पागल से रहे सावधान, बालिका पर किया हमला

7 / 100 SEO Score

रामनगर, बाराबंकी – बुढ़वल चैराहे पर  घूम घूम कर मांग कर खाने वाले पागल से सावधान हो जाओ। यह पागल कब किस पर पत्थर से लात से हमला कर दे यह किसी को पता नहीं। बता दे शुक्रवार की शाम करीब चार बजे यह पागल करीब धमेडी निवासी 15 वर्षीय पूजा अवस्थी किसी काम से बुढ़वल चैराहे पर आयी थीं। तभी एक पागल ने  बालिका को पेट पर अचानक जोर से लात मार दिया और भाग गया। जिससे बाराबंकी बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग के बुढ़वल चैराहे पर लड़की बेहोश होकर गिर गई  स्थानीय  लोगों ने उठा कर निजी जगतपाल क्लीनिक पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर बीपी सिंह ने प्राथमिक उपचार किया और परिजनों को सूचना दिया।  सूचना पाकर सूंध्यामऊ चैकी पर तैनात दीवान दीपक कुमार सिंह यूनियन में चल रहे पेपर में ड्यूटी पर थे तत्काल मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को सूचना कर बुलाया करीब आधा घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची। तब तक परिजन मौके पर पहुंच गए और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर ले गए। स्थानीय लोगों की माने तो यह पागल कई लोगों पर हमला कर चुका है। अगर इसे बाहर नहीं भेजा गया तो कभी कोई अप्रिय घटना कर सकता हैं। पागल स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular