Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय टप्पेबाजी करने वालों चार महिलाओं...

रायबरेली पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय टप्पेबाजी करने वालों चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

रायबरेली – पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय टप्पेबाजी करने वालों चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपरमार्केट का है, जहां एक महिला बैंक से ₹1 लाख निकालकर घर जा रही थी, तभी तीन-चार महिलाओं ने चुपचाप उसके बैग से पैसे निकाल लिए और फरार हो गईं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं में सीता पत्नी शंभू, पूनम सिसोदिया पत्नी प्रदीप, रेखा पत्नी कालू और मनीषा पत्नी प्रहलाद, जिला रायगढ़, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उनके पास से ₹54,700 नगद, एक पासबुक और दो आधार कार्ड बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि यह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का कुख्यात सांसी गैंग है, जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल होती हैं। ये महिलाएं रेलवे स्टेशनों के आसपास डेरा डालकर रहती हैं और कमजोर बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाती हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत फरार हो जाती हैं। पुलिस ने चारों महिलाओं को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular