Homeउत्तर प्रदेशरेलवे क्रासिंग बंद होने से हार्ट पेशेंट की मौत

रेलवे क्रासिंग बंद होने से हार्ट पेशेंट की मौत

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – रेलवे क्रासिंगों पर महत्वपूर्ण तमाम मार्गों पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की जनता जनार्दन की मांग भाजपा सरकार के रामराज्य में भी ठण्डे बस्ते में है। जिससे आवागमन में वाहन चालकों व राहगीरों को विभिन्न समस्याओं से रोजाना दो-चार होना पड़ता है। बीते दिन एक बीमार की मौत भी क्रासिंग पर लगे जाम में ही हो गई। जो जाम के चलते ससमय चिकित्सालय नहीं पहुंच पाया। जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार शाम को लगभग 4 बजे के आसपास फतेहगंज दतौली चंदा निवासी गिरिजा शंकर शर्मा उम्र लगभग 65 वर्ष अपनी पत्नी से बैठे बात कर रहे थे कि उसी दौरान उन्हें  दिल का दौरा पड़ गया। उसके बाद उन्हें लेकर सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ जा रहे थे कि तभी रेलवे क्रासिंग बंद थी। क्रासिंग खुलने के बाद लगे जाम ने उनकी जिंदगी छीन ली। जब वो सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे तब तक उनकी मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तुरंत ही अस्पताल पहुंचे बच्चों और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था।
आपको बता दें कि हैदरगढ़ भिटरिया  रोड पर बनी रेलवे क्रासिंग पर लोगों को कई घंटो तक जाम झेलना पड़ता है। हैदरगढ़ रेलवे क्रासिंग पर ब्रिज पास है लेकिन कब बनेगा और लोगों को कब जाम से मुक्ति मिलेगी ये बड़ा सवाल है?

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular