Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशरेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से गिरे आठ गर्डर, छह ट्रेनें प्रभावित

रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक से गिरे आठ गर्डर, छह ट्रेनें प्रभावित

भदैंया, सुल्तानपुर – जंजीर टूटने से ट्रक पर लदे लोहे के आठ गर्डर रविवार सुबह पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के बीचो-बीच गिर पड़े। इससे मालगाड़ी सहित छह ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इसका असर सड़क मार्ग पर भी पड़ा। गर्डर हटवाने के बाद रेल और सड़क मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। रविवार की सुबह करीब सात बजे एक ट्रक लोहे के आठ गर्डर लादकर वाराणसी जा रहा था। गर्डर ट्रक के पिछले हिस्से में लोहे की जंजीर से बांधे गए थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी रेलपथ के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक जंजीर टूटने सेे ट्रक पर लदे भारी-भरकम गर्डर एक के बाद रेलवेे ट्रैक पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर आवागमन बंद कर आधे घंटे बाद ट्रेनों को डाउन लाइन से चलवाया। रेलवे अधिकारियों व कोतवाली देहात पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक पर गिरे गर्डर क्रेन व जेसीबी से हटवाए गए। इसके बाद रेल और सड़क मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। पुलिस के अनुसार, गर्डर कानपुर से बिहार जा रहा था। पखरौली रेलवे क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही मालगाड़ी को आधे घंटे रोका गया। करीब आधे घंटे तक आउटर पर शटल एक्सप्रेस खड़ी रही। डाउन लाइन से ट्रेनें चलाई गईं। शिवपुर-उतरेटिया मेमू को आधे घंटे तक पखरौली में रोका गया था। तीन यात्री ट्रेनों के साथ छह ट्रेनें प्रभावित हुईं। डेढ़ घंटे तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular