Homeउत्तर प्रदेशरोजे की अफ्तारी बनाते समय गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, दो...

रोजे की अफ्तारी बनाते समय गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग, दो छप्परनुमा मकान जलकर हुए खाक

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रहरामऊ में शनिवार की देर रोजे की अफ्तारी बनाते समय गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग से  छप्पर नुमा दो मकान जलकर राख हो गये। जिसमें नगदी सहित घरेलू सामान व बेटी की शादी के लिए लाया गया सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। शनिवार की देर शाम करीब साढ़े 5 बजे सफदरजंग थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत रहरामऊ निवासी नासिर के घर मे अफ्तारी बनाते समय गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते छप्पर में अचानक आग गयी  और देखते ही देखते आग लपटे उठने लगी जब तक गांव के लोग कुछ समझते कि पड़ोसी शकील के छप्पर को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणो ने आग पर काबू पाने के लिए बाग में दवा छिड़काव वाले टैंकर का सहारा लिया लेकिन काबू नही मिल पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मेहनत के बाद  आग पर काबू पा पाया। लेकिन तब तक शकील और नासिर के छप्पर में रखा खाने-पीने वाली सामग्री के साथ 10-10 हजार रुपए नगदी  जलकर नष्ट हो गये। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा हल्का लेखपाल राजेश तिवारी ने को ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद करते हुए नष्ट हुई सामग्री का आकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील को दी। ग्राम रहरामऊ मे आग की चपेट मे आने से जले दो मकानों मे शकील पुत्र शफ़ी की पुत्री की 15 अप्रैल को बारात आने वाली थी बेटी की शादी मे दहेज के लिए लाया गया सामान भी जलकर आग मे राख हो गयी जिससे पीड़ित परिवार काफी परेशान है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular