Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ से महाकुंभ के लिए चलीं रायबरेली की 70 बसें

लखनऊ से महाकुंभ के लिए चलीं रायबरेली की 70 बसें

8 / 100 SEO Score

रायबरेली – सात ट्रेनों का संचालन थमने और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण रायबरेली डिपो की 70 बसों का संचालन लखनऊ से महाकुंभ के लिए शुरू कराया गया है। इसमें निगम की 40 और अनुबंधित 30 बसों का लगाया गया है। सेवा प्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक का पत्र आने के बाद मंगलवार से बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का आखिरी शाही स्नान होगा। जिला मुख्यालय के अलावा बड़े रूटों से डिपो की बसों का संचालन महाकुंभ के लिए कराया जा रहा है। डिपो की करीब 25 बसों का संचालन लखनऊ होते हुए महाकुंभ के लिए हो रहा था। वर्तमान समय में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा प्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ ने रायबरेली डिपो की 70 बसों का संचालन लखनऊ से कराने के आदेश दिए। पत्र आते ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंगलवार से लखनऊ-फाफामऊ बेलाकछार के लिए डिमांड के हिसाब से बसों का संचालन शुरू करा दिया गया। जिला मुख्यालय से भी जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन महाकुंभ के लिए किया जा रहा है। महाकुंभ में पहली बार अनुबंधित 30 बसों का संचालन शुरू कराया गया है। अब तक सभी शाही स्नानों में निगम की बसों का ही संचालन हुआ। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर डिपो की बसों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी सभी 18 ब्लॉकों से बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर जारी रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय होते हुए बसें प्रयागराज भेजी जा रही हैं। इसके अलावा दिल्ली, हरिद्वार, काठगोदम (नैनीताल), गोरखपुर, मथुरा, बलिया, बहराइच आदि बड़े रूटों की बसें भी रायबरेली होते हुए श्रद्धालुओं को महाकुंभ पहुंचा रही हैं।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular