Homeउत्तर प्रदेशलगातार सात दिनों से बांटे जा रहे हैं पालिका द्वारा जरूरतमंदों को...

लगातार सात दिनों से बांटे जा रहे हैं पालिका द्वारा जरूरतमंदों को कंबल

7 / 100 SEO Score

शामली – हम समाज में रहने वाले गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की सहायता कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते है, जो लोग गरीबी में अपना जीवन-यापन कर रहे है, नगर पालिका परिषद् शामली ऐसे व्यक्तियों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। रात के अंधेरे में इस कडकडाती ठिठुरन भरी सर्दी में जब सारा जहां अपने घरों में सुरक्षित रहता है और समाज का एक गरीब वर्ग रात में सर्दी से ठिठुरते हुए राते काटता है। इसी पीडा को खत्म करने व ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए, असहाय व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा सात दिवसीय कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान आज सातवें दिन भी 52 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद् शामली के अधिशासी अधिकारी श्री रामेंद्र सिंह द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कार्यक्रम के सातवें दिवस यानि समापन के अवसर पर आज 52 गर्म कम्बल नगर पालिका परिषद् शामली में प्रदान किये गये। इस अवसर पर सभासद वार्ड सं0-12 आशीष गुप्ता, लिपिक श्री प्रदीप बिडला, श्री लक्ष्मण सिंह, श्री आजम खान, श्री अमित पंवार, श्री वैभव गर्ग, आशीष कुमार, रिंकू, श्री वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अजीत कुमार श्रीवास्तव

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular