Homeउत्तर प्रदेशलाखों खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी दो दशकों से निष्प्रयोज्य,...

लाखों खर्च कर बनाई गई पानी की टंकी दो दशकों से निष्प्रयोज्य, भारी भ्रष्टाचार में मात्र शेपीस 

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर बाराबंकी – नगर पंचायत सिद्धौर में बसपा शासन के समय लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा काशीराम कालोनी में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था जो शोपीस बनी है।कई वर्षों से इस टंकी से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। जिसके चलते कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।इतना ही नहीं काशीराम कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। नगर पंचायत सिद्धौर के मील चौराहे के पास काशीराम कॉलोनी का निर्माण प्रशासन द्वारा बसपा शासन कराया गया था जो उपेक्षा का शिकार है। इस कॉलोनी में निवास करने वाले लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते इस टंकी से स्वच्छ जल की आपूर्ति लगभग कई वर्षों से पूरी तरह से बंद पड़ी है। जिसके कारण कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के सामने पेयजल को लेकर काफी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। काशीराम  कॉलोनी के निर्माण के बाद  प्रशासन द्वारा लगभग 96 परिवारों  को रहने के लिए  कॉलोनी आवंटित की गई थी।  कॉलोनी में निवास करने वाले  लोगों  ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण होने के बाद कुछ दिन ही पानी की आपूर्ति की गई। जिसके बाद से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा संचालित कराने के लिए कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर अधिशासी अधिकारी तक इसकी शिकायत की गई।लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनी में लगभग 6 इंडिया टू मार्का हैंडपंप लगे हैं। इंडिया मार्का टू हैण्ड पम्प के भरोसे कॉलोनी में रहने वाले परिवार पानी लेकर तीसरी मंजिल पर जाना पड़ता है।जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular