Homeउत्तर प्रदेशलाठी से पीटकर किसान की हत्या

लाठी से पीटकर किसान की हत्या

7 / 100 SEO Score

दोस्तपुर, सुल्तानपुर – सुरहुरपुर गांव में लाठी से पीटकर किसान की हत्या के बाद परिजनों ने शव को थाने में रखकर प्रदर्शन किया था। पुलिस के समझाने पर घरवाले पोस्टमार्टम को राजी हुए। मृतक का शव घर पहुंचा। मृतक के परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य पांच सूत्री मांगपत्र दोस्तपुर थानाध्यक्ष को सौंपा। जिसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। सुरहुरपुर गांव निवासी किसान राम खिलाड़ी व राम सजीवन वर्मा के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच राम खिलाड़ी की बदमाशों ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने राम सजीवन समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को दोस्तपुर थाने में रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। दोस्तपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। एहतियात के तौर पर पूरी रात दोस्तपुर पुलिस सुरहुरपुर गांव में मृतक के घर पर बैठी रही। परिजनों ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कादीपुर को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र थानाध्यक्ष दोस्तपुर अनिरुद्ध सिंह को दिया। मांगपत्र में परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी बात शामिल थी। थानाध्यक्ष दोस्तपुर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफनाया गया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular