Homeउत्तर प्रदेशलापता अंकुर राज का दोस्त ही निकला हत्यारा, शव की तालाश में...

लापता अंकुर राज का दोस्त ही निकला हत्यारा, शव की तालाश में जुटी पुलिस

7 / 100 SEO Score

लापता अंकुर राज का दोस्त ही निकला हत्यारा, शव की तालाश में जुटी पुलिस, आरोपी ने हत्या कर शव नदी में बहाने की बात की कबूल
त्रिलोकपुर, बाराबंकी – देवाॅ थाना क्षेत्र के पलटा मलूकपुर में आठ दिन पूर्व लापता हुए 19 वर्षीय अंकुर राज की गुमशुदगी का मामला तूल पकड़ रहा है। अंकुर(19) जो राजविंद का पुत्र है, खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी वहां  से लापता हो गया। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंकुर के चचेरे भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि लापता होने के बाद खोजबीन का कार्य शुरू किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हाल ही में, मसौली थाना स्थित सहारा ढाबा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अंकुर के मित्र ललित के साथ उसकी तस्वीरें उजागर हुईं। पुलिस ने ललित से पूछताछ की, जिसने अपने दोस्त की खोज के दौरान गुनाह कुबूल किया। ललित ने बताया कि उसने भैंसुरिया झाल के पास ईट से अंकुर का सर कुचला और उसके बाद नहर में फेंक दिया। अंकुर के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ टीम ने आरोपी के द्वारा बताए गए नहर में तीन दिनों से खोजबीन जारी रखी है, लेकिन अभी तक अंकुर का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों और स्थानीय निवासियों में इस मामले को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 103(1)ध्238 बीएनएस बनाम ललित थाना देवा में पंजीकृत कर आरोपी थाना देवा के ग्राम मलूकपुर निवासी ललित रावत पुत्र रामनरेश रावत को मंगलवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना के समय पहनी हुई जैकेट व एक अदद मोबाइल फोन बरामद भी कर लिया है। तो वहीं एनडीआरएफ की टीम शव की तालाश में पूरी तत्परता से जुटी हुई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular