Homeउत्तर प्रदेशवंदेभारत में बिगड़ी महिला की तबीयत, आठ मिनट रुकी ट्रेन

वंदेभारत में बिगड़ी महिला की तबीयत, आठ मिनट रुकी ट्रेन

7 / 100 SEO Score

रायबरेली – प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला की हालत बिगड़ गई। इससे खलबली मच गई। आननफानन पहुंची रेलवे मेडिकल टीम ने महिला की जांच की और दवा दी। महिला को हल्की बेहोशी आ गई थी। दवा मिलने से महिला को राहत मिली। प्रयागराज से चली वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार शाम 4:56 बजे रायबरेली स्टेशन पर रुकी तो अचानक एसी कोच संख्या-4 की सीट नंबर 23 पर सफर कर रहीं सुजाता 65, की तबीयत बिगड़ गई। उनको हल्की बेहोशी आ गई थी। तत्काल मेडिकल टीम बोगी में पहुंची और उनका इलाज किया। इस दौरान आठ मिनट तक ट्रेन रुकी रही। हालांकि ट्रेन का रायबरेली स्टेशन पर महज दो मिनट का ही स्टॉपेज है। महिला का इलाज होने के बाद ट्रेन को 5:04 बजे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि हालत में सुधार होने पर महिला यात्री उसी ट्रेन से अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। हालांकि ट्रेन का रायबरेली स्टेशन पर महज दो मिनट का ही स्टॉपेज है। महिला का इलाज होने के बाद ट्रेन को 5:04 बजे रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि हालत में सुधार होने पर महिला यात्री उसी ट्रेन से अपने गंतव्य को रवाना हो गईं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular