Monday, August 25, 2025
spot_img

26.3 C
Delhi
Monday, August 25, 2025
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशवार्षिकोत्सव में बच्चो की नृत्य-नाट्य कला की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया...

वार्षिकोत्सव में बच्चो की नृत्य-नाट्य कला की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगौवा में अभ्युदय वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक अमित अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना गीत, व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में न्नन्हे मुन्ने बच्चो ने नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छोटे छोटे सपनों , मुझे माफ करना ओम साई राम, लगान सहित देश भक्ति गीत पर नृत्य की प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावियों छात्रों को पुरुस्कार वितरित कर उनका हौसला अफजाई किया गया । कक्षा पांच पास हो चुके बच्चो को भावभीनी तरीके से विदाई गीत प्रस्तुत कर विदाई दी गई। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र व शिक्षक की सराहना की। डॉक्टर अश्वनी सिंह ने नियमित स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक अमित अवस्थी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियो का जोरदार स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान वाले समस्त विद्यालय के स्टाफ गण धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजेश सिंह, अलोक वर्मा, मंशाराम, सूर्य प्रकाश, डॉक्टर अश्वनी शुक्ला, रमेश चंद्र यादव, प्रियंका सिंह, राधेश्यम, भारती खरे, प्रधान जारमऊ जयराम यादव, जितेंद्र कुमार वर्मा, रवींद्र सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, हिमांशु सिंह सहित सैकड़ों अभिभावक गण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular