Homeउत्तर प्रदेशवाहनों को रोके जाने से नाराज श्रद्धालुओं का हाईवे पर प्रदर्शन

वाहनों को रोके जाने से नाराज श्रद्धालुओं का हाईवे पर प्रदर्शन

7 / 100 SEO Score

सुल्तानपुर – रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर डोभियारा गांव के पास मंगलवार दोपहर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों को करीब एक घंटे तक रोके रहने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि उन्हें जबरन रोका गया है जबकि वीआईपी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। हलियापुर थानाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के वाहनों को रवाना करवा कर प्रदर्शन समाप्त कराया। कुंभ स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोग रायबरेली-अयोध्या मार्ग से अपने निजी व आरक्षित वाहनों से अयोध्या जा रहे हैं। डायवर्जन की वजह से बीच-बीच में पुुलिस पिकेट पर वाहनों को रोका जा रहा है। हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव के पास कूरेभार तिराहे पर बनी पुलिस पिकेट पर मंगलवार दोपहर अयोध्या जा रहे वाहनों को रोक दिया गया। इन वाहनों में अधिकतर राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार सहित अन्य प्रांतों के थे। करीब एक घंटे तक वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो श्रद्धालु भड़क गए। पिकेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों से श्रद्धालुओं की बहस शुरू हो गई। बहस के बाद भी पुलिस ने नहीं जाने दिया। इससे नाराज श्रद्धालुओं ने हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप था कि हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों को अनावश्यक रोका जा रहा है वहीं, वीआईपी वाहन निर्बाध आ-जा रहे हैं। करीब 100 से अधिक वाहनों को जबरन रोका गया है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद वाहनों को आगे के लिए रवाना किया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular