Wednesday, February 11, 2026
spot_img

26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशविकास से कोसों दूर ग्राम अखैय्यापुर ग्राम पंचायत, ग्रामीणों के लिये समस्याओं...

विकास से कोसों दूर ग्राम अखैय्यापुर ग्राम पंचायत, ग्रामीणों के लिये समस्याओं का लगा अंबार, प्रधान पर मनमानी का आरोप

हैदरगढ़, बाराबंकी – हैदरगढ़ तहसील के विकास खण्ड़ त्रिवेदीगंज की ग्रामसभा अखैयापुर के कोरिन टोला गांव में ग्रामीणों को नाली, खण्ड़जा, घूर गड्ढा, आवास, शुद्व पेयजल जैसी तमाम सुविधायें न मिल पाने से ग्रामवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा ग्रामप्रधान पर आपा-दूपी का आरोप लगाते हुए भाकियू संगठन की मदद से उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है! जानकारी के मुताबिक अखैयापुर के कोरिनटोला गांव में भाकियू कार्यकर्ताओं की एक बैठक में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में लगभग 65 घर है। लेकिन यहां सरकार द्वारा ग्रामीणों को मिलने वाली कोई भी मूल भूत सुविधा नही मिल रही है। गांव का विकास अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इंटर लाकिंग है लेकिन नाली निर्माण न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला दूषित पानी घरो में सिमट कर रह जाता है। यदि पानी सड़को पर आता है तो आपस में मारपीट की नौबत आ जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम द्वारा पाइप डाली गई है लेकिन आज तक कनेक्शन नही किया और न ही पाइपो में पानी आता है। अशोक ने बताया कि बीते दो वर्षो से घर के दरवाजे लगा नल खराब पड़ा हुआ है। ग्रामप्रधान को अवगत कराने के उपरांत आज तक कोई नल ठीक करने नही आया। राजकुमारी ने बताया कि हमारे घर की दूषित जल निकासी की समस्या है। साथ ही समस्या कई  घरों के लिये सिरदर्द बनी हुई है। सफाई कर्मी का वर्षो बाद दीदार होता है। रमदेई पत्नी संतोष, रूपा पत्नी भोजलाल, ललिता पत्नी लल्लन, मोनी पत्नी सुभम, राजेन्द्र पत्नी छेदी सहित कई महिलाओं ने बताया कि उन्हे 12 हजार रूपाए वाला शौचालय का लाभ नही मिला जबकि उनका नाम सूची में था। जिम्मेदारो की परिक्रमा कर थक हार चुकी हैं। 70 वर्षीय रामनरायन ने बताया कि उन्हे पेंशन नही मिली। भाकियू जिलाप्रभारी रामजागे का कहना था कि गांव में बारात घर न होने से ग्रामीणों को बारात टिकाने में काफी दिक्कत होती है। जिलाप्रभारी का यह भी कहना था कि गांव विकास से कोसो दूर है, इस गांव में ग्रामप्रधान और पंचायत सचिव द्वारा कोई कार्य नही कराया गया। गांव की सभी समस्याओं को लेकर एक लिखित पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष रामशंकर, दयामती, तिलकराम, जंगबहादुर, लल्लू रावत, रामनरायण, भोजलाल, विनोद, राम प्रकाश, राजकुमारी, सरोजनी, रमदेई, रूपा निर्मला, अजय कुमार, पंकज सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular