Homeउत्तर प्रदेशविद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – शहर स्थित जिला अस्पताल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 7 कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फार्मा विजन के राष्ट्रीय सह संयोजक आकाश पटेल ने बताया कि बाबा साहब भीमराव राम जी अंबेडकर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगियों का आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करती चली आ रही है विद्यार्थी परिषद रक्तदान हेतु समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ समय-समय पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन करती आ रही है। समय-समय पर रक्तदान शिविर, रक्त परीक्षण अभियान के माध्यम से छात्रों के बीच रक्तदान हेतु जागरूकता बढ़े इस हेतु बड़े अभियान भी लिए है। कोरोना महामारी में जब पूरा विश्व त्राहिमाम त्राहिमाम बोल रहा था तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता न केवल सेवा के माध्यम से भोजन, दवाइयां, ऑक्सीजन पहुंचने का कार्य किया बल्कि जब भी किसी को रक्तदान की आवश्यकता थी तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं रक्तदान किया है। सीएमएस डॉ वीपी सिंह ने बताया की रक्तदान से किसी को डरने की आवश्यकता नही है। किसी भी तरह की कोई कमजोरी नही आती। रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर का संतुलन बना रहता है। हमारे शरीर से कई बीमारियों का खतरा दूर रहता है। रक्तदान महादान है समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने वाले में काजल रावत, अमीषा वर्मा, आयुष वर्मा, साक्षी वर्मा, सलामुद्दीन, दुर्गेश, विकास उपस्थित रहे । मुख्य रूप से अभाविप नगर मंत्री विकास वर्मा,जिला परामर्शदाता पंकज कुमार, रक्तकोष प्रभारी डॉ गौरव सिंह, पैथोलॉजिस्ट डॉ अर्चना वर्मा,मेडिकल ऑफिसर डॉ मनीष यादव ,लैब टेक्निशियन विनोद कुमार,स्टाफ नर्स हरजीत कौर,लैब अस्सिटेंट आर पी यादव, राम दयाल, कंप्यूटर ऑपरेटर अमीषा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular