Thursday, February 19, 2026
spot_img

15.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता की गला काटकर हत्या, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा 500...

विवाहिता की गला काटकर हत्या, एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा 500 मीटर दूरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज खागंलने में जुटी पुलिस

8 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – कोठी थाना क्षेत्र के लालापुरवा मजरे सेमरावां गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बेड पर खून से लथपथ मिला पति के घर लौटने उसे जानकारी हुई। हालात देखकर उसके होश उड़ गए वह चीखते हुए घर से बाहर भगा। इसकी सूचना पर एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ, डॉग स्क्वाड समेत फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल की। घटनास्थल से खून, फिंगरप्रिंट व मिट्टी आदि नमूने एकत्र किए हैं। प्रथमदृष्टया महिला की गला काटकर हत्या करने के कयास लगाये जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि कोठी थाना क्षेत्र के लालापुरवा मजरे सेमरावां गांव निवासी  राजकुमारी धीमान करीब(30) वर्षीय पत्नी सूरजलाल धीमान गुरुवार  सुबह घर के अंदर अकेली थी। उसे कुछ माह पूर्व प्रधानमंत्री आवास मिला था। पति सूरजलाल काम की तलाश में घर से बाहर निकाला। मगर बारिश के चलते काम ना मिलने पर कुछ घंटे में वह घर लौट आया। घर अंदर कमरे में दाखिल होने पर पत्नी का शव खून से लथपथ पड़ा देखा। वह चीखते हुए घर से बाहर की ओर भागा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतका की मां गुलाबदेई निवासी भुअराकला थाना मसौली ने बताया चार वर्ष पूर्व शादी की थी। किसी पर कोई आरोप नहीं है। सूचना पर कोठी इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। घटनास्थल का दृश्य देखकर इसकी सूचना पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी डॉक्टर अखिलेश नारायण, सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह, असंद्रा इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल से खून व मिट्टी आदि के नमूने एकत्र किया गया है। उधर, गांव से करीब 500 मीटर दूर से सेमरावां चैराहा पर लगा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस  खंगालने शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में आसपास ही लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर डागस्क्वाड टीम ने भी जांच की है। प्रथमदृष्टया महिला की गला काटकर हत्या  की बात सामने आ रही है।
इंस्पेक्टर कोठी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पंचनामा भरकर करने की जांच की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular