त्रिवेदीगंज, बाराबंकी- त्रिलोकेश्वर धाम स्थित त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर पर सैकड़ों वर्षों से प्रतिवर्ष लगने वाला दो दिवसीय अगहनी मेला परम्परागत तरीके से आयोजित किया गया।
हंससभा अध्यक्ष सुनील वाजपेयी शिवम् ने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी व पंचमी को भगवान राम व माता सीता के विवाहोत्सव मौके पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय इस सुप्रसिद्ध धनुष भंग मेले में रामलीला कलाकार समिति द्वारा प्रथम दिन मारीच सभा,ताड़का वध,अहिल्योद्धार का तथा दूसरे दिन जनक बाजार,रावण-बाणासुर संवाद, फुलवारी,धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मनोहारी मंचन किया गया। दोनों दिन मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए रात्रि में नौटंकी का आयोजन हुआ। इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह पूजन अर्चन वंदन कर स्वागत किया।
मेले में राम कुमार त्रिवेदी, पंकज मिश्रा,करूणा-गणेश त्रिवेदी,उदय नारायण,अशोक मिश्र,राजेश अवस्थी,आशीष मिश्रा,निखिल बाजपेयी,सौरभ वाजपेयी,शानू मिश्र,हरिमोहन,कमल दुबे आदि का विशेष योगदान रहा।




