फतेहपुर, बाराबंकी – हैरतअंगेज घटना को लेकर पूरे जनपद में चर्चाओं की बाजार गर्म है। तो लड़के के विवाह को लेकर उत्साह व आनन्द में डूबा पूरे परिवार में कोहराम मच गया। कोई विश्वास ही नहीं कर पा रहा कि शादी करके दुल्हन लेकर लेकर लौटी बरात में अगले ही दिन दुल्हा का शव विद्युत पोल पर तार से लटकता मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जिसने विवाह की खुशियों में आनन्दित ट गांव को सदमे में डूब गया। शादी के पहले ही दिन एक नई-नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। बताते चलें 22 वर्षीय अंकित की शादी 30 अप्रैल को रामनगर के हसनापुर गांव की सुधा से हुई थी। 1 मई को वह दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया था, लेकिन उसी रात रहस्यमय परिस्थितियों में वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह गांव के बाहर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के खंभे पर उसका शव तार से चिपका हुआ लटका मिला। युवक की मौत करंट लगने से हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने बिजली विभाग की मदद से लाइन कटवाई और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दूल्हे के चाचा रामविलास ने बताया कि 30 को अंकित की शादी हुई थी, 1 तारीख को हम दुल्हन की विदाई कराकर घर आए थे। शाम 6 बजे तक वह घर पर था, फिर कहीं चला गया। हमें लगा शायद हाते में सो गया होगा लेकिन वहां भी नहीं मिला। फिर हमने रातभर उसे ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह गांव के बाहर देखा गया कि वह 11 हजार लाइन के खंभे पर तार से चिपका हुआ लटका था। जब यह खबर नवविवाहिता सुधा को दी गई तो वह बदहवास हो गई। उसके हाथों की मेहंदी तक नहीं सूखी थी और उस पर विधवा होने का कलंक टूट पड़ा। गांव की महिलाओं की आंखें नम हो गईं। सभी बस यही कहती दिखी कि किस्मत भी कभी-कभी कितनी निर्दयी हो जाती है। सुधा के अनुसार शादी के बाद अंकित का व्यवहार पूरी तरह सामान्य था। वह खुश भी लग रहा था, लेकिन आखिर ऐसी क्या बात हुई कि उसने जानलेवा जगह पर जाकर यह कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या, हादसा या कोई और वजह इन सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
शादी के अगले ही दिन तारों से लटकता मिला दूल्हे का शव, हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES




