Homeउत्तर प्रदेशशामली- भाजपा संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन

शामली- भाजपा संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

शामली- भाजपा जिला कार्यालय शामली पर भाजपा के संगठन पर्व के अवसर पर “संगठनात्मक चुनाव” एवं “सक्रिय सदस्यता अभियान” को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामली जिले की चुनाव अधिकारी श्रीमती कमलावती सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा उपस्थित रही ।

शामली जिले में भाजपा के संगठन का चुनाव श्रीमती कमलावती सिंह के दिशा निर्देशन में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहां की भाजपा का संघटनात्मक चुनाव पूर्ण रूप से पारदर्शिता एवं समरसता के साथ किया जाएगा तथा यह चुनाव प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर किया जाएगा । जिसमें बूथ अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि पुरे भारत में भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो की अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है तथा सम्मान के साथ-साथ संगठन में उचित स्थान भी देती है जबकि भारत में ऐसी अनेक पार्टियों हैं जो की एक परिवार तक सीमित रह जाती है । भाजपा हमेशा से संगठन का चुनाव कराती आ रही है इसलिए यह चुनाव भाजपा के हर कार्यकर्ता के मान सम्मान व संगठन में स्थान के लिए होगा।

शामली जिले में तीन विधानसभा है तथा तीनों विधानसभाओ में 12 मंडलों की रचना की गई है। इन सभी 12 मंडलों के लिए भाजपा द्वारा चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिसमे कैराना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कंडेला मंडल के लिए आनंद पुंडीर, ऊन मंडल के लिए अरविंद संगल, झिंझाना मंडल के लिए नीरज मलिक तथा कैराना मंडल के लिए राजन बत्रा को नियुक्त किया गया है। थानाभवन विधानसभा के अंतर्गत सिलावर मंडल के लिए मानस संगल, जलालाबाद मंडल के लिए रवि गोयल, थानाभवन मंडल के लिए रामजीलाल कश्यप तथा गढ़ी मंडल के लिए सत्येंद्र तोमर को नियुक्त किया गया है इसी प्रकार शामली विधानसभा के अंतर्गत शामली नगर मंडल के लिए सतपाल सिंह, कांधला मंडल के लिए रूबी चौधरी, बनत मंडल के लिए विशेष सरोहा तथा एलम मंडल के लिए दामोदर सैनी को नियुक्त किया गया है। आगामी बैठक में चुनाव की तिथियों को घोषित किया जाएगा। इसके साथ-साथ भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई।

जिसमें जिला अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल ने बताया कि शामली जनपद ने सदस्यता अभियान के लिए संगठन द्वारा दिए गए डेढ़ लाख सदस्यों के लक्ष्य को हासिल कर लिया है और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि शामली जनपद सदस्यता अभियान में लक्ष्य से भी आगे बढ़ चुका है। इसके साथ-साथ सदस्यता अभियान में सबसे अधिक सदस्यता बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया जिसमे शिवकुमार, श्रीपाल आर्य, कुशांक चौहान, अरविंद कुमार, करण सिंह तथा आनंद पुंडीर आदि को मुख्य अतिथि श्रीमती कमलावती सिंह द्वारा पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, शामली चेयरमैन अरविंद संगल, झिंझाना चेयरमैन सुरेश कश्यप, सदस्यता सत्यापन अधिकारी बिजेंदर कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता हरबीर मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप व सत्येंद्र तोमर, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, दामोदर सैनी, पंकज राणा, पुनीत द्विवेदी जिला आईटी सेल संयोजक संदीप नामदेव, जिला उपाध्यक्ष संगीता जिंदल, जिला मंत्री ओमप्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शामली संवाददाता- अजीत कुमार श्रीवास्तव

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular