Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

शिक्षक का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

7 / 100 SEO Score

गदागंज ,रायबरेली- एक प्राइवेट शिक्षक की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटक रहा था, जबकि दोनों पैर जमीन पर छू रहे थे। परिजन व लोग हत्या की आशंका जाता रहे हैं। गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे प्रहलाद सिंह मजरे चंदई चरुहार गांव निवासी युवराज सिंह 19 क्षेत्र के कुंवर मुनीद्र सिंह महाविद्यालय दीनशाहगौरा में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। गुरु प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल अलीपुर चकराई प्राइवेट स्कूल में गणित के शिक्षक थे। रविवार को स्कूल में छुट्टी होने की वजह से लगभग 11:30 बजे युवराज सिंह पशुओं को खिलाने के लिए बरसीन काटने के लिए खेत गए थे। काफी देर तक घर लौटकर नहीं आए तो परिजन खेत पहुंचे। इस दौरान चिलवल के पेड़ की डाल से अंगोछे के सहारे युवराज का शव लटक रहा है। उनके दोनों पैर कमर के हिस्से समेत जमीन पर छू रहे थे। चिलवल की डाल की ऊंचाई भी कम थी। पिता अजय सिंह ने बेटे की हत्या की आशंका जताई। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने घटना के बारे में परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया कि प्रथम दृष्टया प्रकरण खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक की मौत की असल वजह सामने आएगी।युवराज की मौत से पिता अजय सिंह, मां सीमा सिंह के आंसू नहीं थम रहे हैं। पिता के मुताबिक सुबह वह गेहूं की फसल में दवा का छिड़काव करने गए थे। उनका बेटा युवराज खेत से बरसीम काटने गया था। उनके बेटे को मारा गया है। वह खुदकुशी नहीं कर सकता। प्रकरण की गहनता से जांच की जाए। युवराज की मौत से छोटे भाई अंशुमान सिंह व बहन अनामिका सिंह भी गमगीन हैं।
 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular