Homeउत्तर प्रदेशशिक्षक निलंबित, कबाड़ में किताब बेचने की होगी जांच

शिक्षक निलंबित, कबाड़ में किताब बेचने की होगी जांच

7 / 100 SEO Score

लंभुआ, सुल्तानपुर – विकासखंड क्षेत्र लंभुआ के सर्वोदय चौराहे के पास स्थित कबाड़ की दुकान पर 11 बोरी सरकारी किताब बेचने के आरोप में कंपोजिट विद्यालय केनौरा के शिक्षक अजय भाष्कर को निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। इस गंभीर मामले में कई अन्य पर भी गाज गिर सकती है। रविवार को सर्वोदय चौराहे पर स्थित कबाड़ की एक दुकान से 11 बोरी सरकारी पाठ्य पुस्तकें बरामद हुई थीं। बरामद पुस्तकों में अंग्रेजी माध्यम की किताबें भी बताई जा रही हैं। देर रात स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी अजय सिंह ने बीएसए को विभागीय रिपोर्ट भेज दी। उन्होंने इस प्रकरण में शिक्षक अजय भाष्कर को दोषी माना है। रिपोर्ट के जरिये अजय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है। कंपोजिट विद्यालय केनौरा में सहायक अध्यापक अजय भाष्कर प्रभारी प्रधानाध्यापक भी हैं। इसके अलावा उनके पास केनौरा संकुल के एनपीआरसी का भी दायित्व है। तीन माह पहले एक दुर्घटना में उनका पैर टूट गया था। करीब डेढ़ माह से वे छड़ी के सहारे चल-फिर रहे हैं। बीते वर्ष चार अक्तूबर को केनौरा में मंडलायुक्त की ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। उसमें सभी महकमों के अफसर भी कई बार तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। अनुमान है कि कंपोजिट विद्यालय में अफसरों के पहुंच जाने की आशंका को लेकर उसी दौरान ये किताबें हटा दी गई थीं। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उनकी जांच बीईओ करौंदीकला कृष्ण कुमार मिश्र को सौंपी गई हैं। पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी जयसिंहपुर शिव शंकर मिश्र और समग्र शिक्षा बेसिक के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र पाल सिंह को सौंपी गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular