Homeउत्तर प्रदेशशिवरतनगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में 03 किशोरों की मौत,महिला समेत 01...

शिवरतनगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में 03 किशोरों की मौत,महिला समेत 01 बच्चा भी गंभीर रूप से घायल

8 / 100 SEO Score

अमेठी – जनपद के शिवरतनगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में 03 किशोरों की मौत,महिला समेत 01 बच्चा भी गंभीर रूप से घायल, मृतक के परिजन का कहना है कि कमलेश 18 पुत्र राम किशोर, सूरज 15 पुत्र राजेंद्र और सर्वेश 15 पुत्र रमेश अपने परिजनों के साथ राजाफत्तेपुर के पूरे त्रिवेदी गांव में निमंत्रण से घर लौट रहे थे। रास्ते में तोतानगर स्थित जायसवाल खाद एवं बीज भंडार के पास के बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े होकर अन्य साथियों का इंतजार करने लगे। तभी सेमरौता की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेन ने सड़क किनारे खड़े लड़कों को कुचल दिया। जिससे एक ही बाइक पर सवार दो चचेरे भाई कमलेश और सर्वेश व सूरज की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीनों के शरीर कई टुकड़ों में सड़क पर बिखर गए। घटना में घायल अर्पित और एक अन्य महिला का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

घटना की सूचना मिलते ही तिलोई सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह समेत शिवरतनगंज ,मोहनगंज व इन्हौना थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है पुलिस मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे घटना की पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद क्रेन छोड़ चालक फ़रार हो गया।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular