Homeउत्तर प्रदेशशीतलहर ने बढ़ाई गलन, अलाव पड़े ठंडे

शीतलहर ने बढ़ाई गलन, अलाव पड़े ठंडे

7 / 100 SEO Score

पछुआ हवा और गिरते तापमान की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। बुधवार सुबह से शाम तक घर और दफ्तरों में ठंड का असर दिखाई दिया। लोग ऊनी कपड़ों, अलाव और हीटर के सहारे ठंड से बचाव का प्रयास करते रहे। दोपहर के समय निकली हल्की धूप बेअसर रही। तीन दिन बाद बुधवार बाद दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ती रही। शहर के गभड़िया फ्लाईओवर, मेडिकल कॉलेज, डाकखाना चौराहा, शाहगंज चौराहा, बाधमंडी चौराहे पर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मियों, रिक्शा चालक व राहगीर परेशान रहे। शहर में कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव ठंडे पड़े थे। शहर में मेडिकल कॉलेज, बस स्टेशन व एक-दो अन्य स्थानों पर अलाव जलता हुआ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान बुधवार को एक डिग्री लुढ़ककर 14.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular