Homeउत्तर प्रदेशशीत गृह में आलू भंडारण का काम हुआ शुरू

शीत गृह में आलू भंडारण का काम हुआ शुरू

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – रामनगर तहसील स्थित त्रिलोकपुर में कोल्ड स्टोरेज एंड एलाइड इंडस्ट्रीज में आलू भंडारण का काम शुरू हो गया है। इस कोल्ड स्टोरेज में 1 लाख 35 हजार बोरियां रखी जा सकती हैं। प्रत्येक बोरी में 50 से 55 किलोग्राम आलू की क्षमता है। बताते चलें कि किसानों से सरकारी दर के अनुसार ही शुल्क लिया जाता है। निजामपुर, बंजरिया, कुरथरा, प्रतिमपुर और बाबपुरवा सहित कई पंचायतों के किसान यहां अपना आलू भंडारित करते हैं। स्थानीय किसान राकेश वर्मा, पूर्व प्रधान पप्पू वर्मा और कमलेश कुमार के अनुसार यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोल्ड स्टोरेज की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यह सबसे पहले भर जाता है। तहसील के दर्जनों गांवों के किसान त्रिलोकपुर में अपना आलू भंडारित करने आते हैं। इस सुविधा से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज को सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular